Cruise Control और 4V इंजन के साथ Hero Xtreme 160R है बेस्ट, कीमत ₹1.05 लाख से शुरू

By Soura

Published on:

Hero Xtreme 160R Price: क्या आप आपके लिए 160cc सेगमेंट में कोई बहुत ही पावरफुल स्पोर्टी कम्यूटर बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन आपको यदि बहुत सोचने के बाद भी समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा बाइक आपके लिए बेस्ट है। तो आप Hero Xtreme 160R बाइक को खरीदने का प्लान कर सकते है, इस बाइक में कई वैरिएंट देखने को मिलता है। इस बाइक पर क्रूज कंट्रोल और 4-वॉल्व इंजन जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। तो चलिए Hero Xtreme 160R Price और वेरिएंट्स के बारे में जानते हैं।

Hero Xtreme 160R Price

Hero Xtreme 160R एक बहुत ही पावरफुल पॉपुलर और साथ ही स्टाइलिश किफायती सेगमेंट का बाइक है। यदि इस बाइक के कीमत की बात करें, तो इस पावरफुल बाइक के बेस वेरिएंट (Single Disc) की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.05 लाख के करीब है, जो काफी किफायती है। और वहीं इस बाइक के डबल डिस्क वेरिएंट की कीमत ₹1.30 लाख है। और इस बाइक के टॉप वेरिएंट, जिसमें क्रूज कंट्रोल मिलता है, उसकी कीमत ₹1.34 लाख है। यदि बजट में अच्छी परफॉरमेंस चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।

Hero Xtreme 160R Engine

Hero Xtreme 160R 4V Cruise Control

Hero के इस बाइक पर मुझे वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग इंजन Performance देखने को मिलता है। बेस मॉडल में 163.2cc का 2-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 15hp की पावर देता है। वहीं इस बाइक के डबल डिस्क और टॉप वेरिएंट्स में 4-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 16.9hp पावर और 14.6Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 4V इंजन हाई स्पीड पर काफी स्मूथ और दमदार महसूस होता है।

Hero Xtreme 160R Features

किफायती कीमत और स्पोर्टी लुक के साथ इस बाइक पर Hero के तरफ से सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। टॉप वेरिएंट में मुझे क्रूज कंट्रोल, 3 राइडिंग मोड्स (Sports, Road, Rain) और कलर LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है। इसके अलावा, मिड और साथ ही टॉप वेरिएंट में गोल्डन 37mm USD फोर्क्स और रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बेस मॉडल का वजन सिर्फ 139.5kg है, जो इसे चलाने में हल्का और आसान बनाता है। इस बाइक को आज के युबओं के पसंद को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। 

Also Read This Post – 

Soura

Related Post