Hero Xtreme 160R Price: क्या आप किसी को देने के लिए या फिर खुदके लिए 160cc सेगमेंट में कोई ऐसी बाइक देख रहे हैं जो दिखने में स्पोर्टी हो और जिसमें पावर की कोई कमी न हो? अगर Apache या Pulsar जैसे मॉडल्स को देख रहे हैं, तो एक बार Hero Xtreme 160R को जरूर चेक करें। इस बाइक में आपको क्रूज कंट्रोल और 4-वॉल्व इंजन जैसे एडवांस फीचर्स मिल जाता हैं, जो इसे इस सेगमेंट में अलग बनाता हैं। चलिए Hero Xtreme 160R की कीमत और इसके अलग-अलग वेरिएंट्स के बारे में जानते हैं।
Hero Xtreme 160R Price

Hero Xtreme 160R एक स्टाइलिश और वैल्यू-फॉर-मनी बाइक है, जिसे युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यदि कीमत की बात करें, तो इसके बेस वेरिएंट (Single Disc) की एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹1.05 लाख है। वहीं अगर आप ज्यादा फीचर्स वाला डबल डिस्क वेरिएंट लेना चाहते हैं, तो उसकी कीमत ₹1.30 लाख है। इसके टॉप वेरिएंट, जिसमें क्रूज कंट्रोल फीचर्स मिलते हैं, उसकी कीमत ₹1.34 लाख है। यदि कम बजट में एक स्पोर्ट्स बाइक का अनुभव चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
Hero Xtreme 160R Engine

Hero की इस बाइक में अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से इंजन परफॉरमेंस मिलती है। बेस मॉडल में 163.2cc का 2-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 15hp की पावर देता है। वहीं डबल डिस्क और टॉप वेरिएंट्स में 4-वॉल्व इंजन है, जो 16.9hp पावर और 14.6Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह 4V इंजन हाईवे और टाउन दोनों पर स्मूथ और दमदार फील देता है, जिससे राइडिंग का मजा अच्छा होता है।
Hero Xtreme 160R Features

किफायती कीमत और स्पोर्टी लुक के साथ इस बाइक में Hero ने कई ऐसे फीचर्स दिए हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलते हैं। इसके टॉप वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल, 3 राइडिंग मोड्स (Sports, Road, Rain) और कलर LCD डिस्प्ले मिलता है, जो इसे प्रीमियम बनाता है। साथ ही, मिड और टॉप वेरिएंट में गोल्डन 37mm USD फोर्क्स और रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो इसे बेहतर कंट्रोल और स्टाइलिश लुक देता हैं। इस बाइक का वजन काफी कम (139.5kg) है, जिससे ट्रैफिक में इसे संभालना बहुत आसान हो जाता है। यदि आप कॉलेज या ऑफिस के लिए एक दमदार और स्टाइलिश बाइक ढूंढ रहे हैं, तो यह बेस्ट विकल्प हो सकता है।






