Hero Xtreme 125R Price: क्या आप कम बजट में कोई स्टाइलिश और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि 125cc सेगमेंट में कौन सी स्टाइलिश स्पोर्टी लुक वाला बाइक बेस्ट है। तो Hero Xtreme 125R को लेने का प्लान बना सकते है। यह किफायती बाइक TVS Raider और Bajaj Pulsar को टक्कर देती है। इस बाइक पर 66 Kmpl माइलेज और स्पोर्टी लुक देखने को मिलता है। तो चलिए Hero Xtreme 125R Price और साथ ही इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Hero Xtreme 125R Price

Hero Xtreme 125R एक बहुत ही किफायती और स्टाइलिश बाइक है, जिसे आज के समय के युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। इस बाइक के कीमत की बात करें, तो इसकी शुरुआती कीमत एक्स-शोरूम मात्र ₹89,000 है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1.05 लाख तक जाती है। यदि आप कम प्राइस में स्पोर्ट्स बाइक का मजा लेना चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
Hero Xtreme 125R Engine & Mileage

Hero Xtreme 125R के इस पावरफुल बाइक में स्पोर्टी डिजाइन के साथ-साथ काफी रिफाइंड इंजन Performance भी देखने को मिलता है। यदि इस पावरफुल बाइक के इंजन की बात करें, तो इस बाइक में 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11.55 PS की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। स्पीड के मामले में यह बाइक काफी तेज है और 0 से 60 kmph की स्पीड मात्र 5.9 सेकंड में पकड़ लेती है। वहीं माइलेज की बात करें, तो इस पर 66 kmpl तक का शानदार माइलेज देखने को मिलता है।
Hero Xtreme 125R Features
66 Kmpl की जबरदस्त माइलेज और बेहतरीन पिकअप के साथ इस बाइक पर कई काम के फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, प्रोजेक्टर LED हेडलैंप और मस्कुलर फ्यूल टैंक दिया गया है। सेफ्टी के लिए ABS यानि एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आदि जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसका एग्रेसिव लुक इस बाइक को काफी लोकप्रिय बनाता है।
Also Read This Post –
-
- 468 KM रेंज! Tata Punch EV Facelift हुई लॉन्च, कीमत ₹6.49 लाख से शुरू
- ₹2000 सस्ता हुआ Samsung का यह 5G फोन, 50MP कैमरा के साथ लूट लो ऑफर
- 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ realme का सस्ता फोन लॉन्च, कीमत सिर्फ ₹7,999
- ₹1.59 लाख में Jawa 42 या Classic 350? युवाओं के लिए कौन सी बाइक है बेस्ट, जानें अंतर
- ₹5.65 लाख में लॉन्च हुई देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार, मिलेंगे AI फीचर्स और शानदार माइलेज






