1158cc इंजन के साथ ₹30 लाख के कीमत में Ducati की नई बाइक हुई लॉन्च

By Souradeep

Published on:

Ducati XDiavel V4 Price: क्या आप आपके लिए कोई प्रीमियम और पावरफुल क्रूजर बाइक खरीदने का प्लान बना रहे है। तो Ducati के तरफ से हाल ही में लॉन्च हुए Ducati XDiavel V4 बाइक को खरीदने का प्लान कर सकते है। क्यूंकि इस बाइक पर हमें लग्जरी लुक के साथ 1158cc का दमदार इंजन और कई सारे काम के फीचर्स भी देखने को मिल जाता है। तो चलिए Ducati XDiavel V4 के कीमत और साथ ही इसके सभी फीचर्स के बारे में जानते है।

Ducati XDiavel V4 Price

Ducati XDiavel V4 एक बहुत ही प्रीमियम और पावरफुल बाइक है, जिसे भारतीय मार्केट में लग्जरी प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इस बाइक में पावरफुल Performance के साथ आरामदायक क्रूजर डिजाइन भी Ducati के तरफ से देखने को मिलता है। तो यदि इस पावरफुल बाइक के कीमत की बात करें, तो इसके बर्निंग रेड कलर वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹30.89 लाख है। वहीं इसके ब्लैक लावा कलर वेरिएंट की कीमत ₹31.20 लाख के करीब है।

Ducati XDiavel V4 Engine

Ducati XDiavel V4 बाइक पर स्टाइलिश क्रूजर डिजाइन के साथ पावरफुल इंजन Performance भी देखने को मिलता है। यदि इसके इंजन की बात करें, तो इस बाइक में Ducati के तरफ से 1,158cc का V4 ग्रांस्ट्यूस्मो इंजन दिया गया है। जो 166.28 bhp पावर और 126 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। लॉन्ग ड्राइव और क्रूजिंग के लिए यह इंजन बेस्ट है।

Ducati XDiavel V4 Features

1158cc इंजन और प्रीमियम लुक के साथ इस बाइक पर हमें Ducati के तरफ से कई सारे काम के फीचर्स भी देखने को मिल जाता है। तो यदि इस बाइक के कुछ काम के फीचर्स की बात करें, तो इस बाइक पर हमें 6.9-इंच का बढ़ा सा TFT डिस्प्ले, अडजस्टेबल सस्पेंशन, ब्रेम्बो ब्रेक्स, आरामदायक सीटिंग एर्गोनॉमिक्स, LED हेडलाइट और कई सारे इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स भी देखने को मिल जाता है। साथ ही इस बाइक पर राइडर्स के कंफर्ट के लिए चौड़े हैंडलबार भी देखने को मिल जाता है। 

Also Read:

Souradeep

Related Post