Ducati की Multistrada V4 Pikes Peak बाइक भारत में हुई लॉन्च, जाने इंजन और फीचर्स

By Souradeep

Published on:

Ducati Multistrada V4 Pikes Peak

Ducati ने भारत में अपने नए पावरफुल स्पोर्ट बाइक Multistrada V4 Pikes Peak को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को काफी हाई एंड प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया गया है, इस बाइक में हमें मस्कुलर स्पोर्टी लुक तो देखने को मिलता ही है। उसी के साथ हमें इस स्पोर्ट बाइक पर 1,158cc V4 Granturismo इंजन भी देखने को मिलता है। चलिए Ducati Multistrada V4 Pikes Peak के कीमत के बारे में जानते है। 

Ducati Multistrada V4 Pikes Peak की कीमत

Ducati Multistrada V4 Pikes Peak Price
Ducati Multistrada V4 Pikes Peak Price

Ducati Multistrada V4 Pikes Peak एक स्पोर्ट्स बाइक है, इस बाइक में हमें काफी पावरफुल इंजन देखने को मिलता है। और Ducati ने इस बाइक को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। अब अगर हम इस Ducati Multistrada V4 Pikes Peak Price की बात करें, तो इसकी कीमत भारत में एक्स शोरूम लगभग ₹36.16 लाख के करीब रखी गई है। 

Ducati Multistrada V4 Pikes Peak की इंजन परफॉर्मेंस 

Ducati Multistrada V4 Pikes Peak Bike Engine

Ducati के इस बाइक में हमें सिर्फ मस्कुलर स्पोर्टी लुक ही नहीं बल्कि इसी के साथ काफी पावरफुल इंजन भी देखने को मिलता है। तो Ducati Multistrada V4 Pikes Peak Bike Engine की यदि बात करें, तो इस बाइक में 1,158cc का V4 Granturismo इंजन दिया गया है। यह इंजन 170 hp की पावर और 123.8 Nm का टॉक जेनरेट कर सकता है। यह इंजन BS6 स्टेज 2 साथ ही E20 फ्यूल-कंपैटिबल है। 

Ducati Multistrada V4 Pikes Peak की फीचर्स

इस स्पोर्टी लुक वाले बाइक के डिजाइन की बात करें, तो इस बाइक में स्पोर्टी एर्गोनॉमिक्स डिजाइन देखने को मिलता है। और वहीं 17-इंच के फ्रंट व्हील के साथ सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म भी देखने को मिलता है। यदि Ducati Multistrada V4 Pikes Peak Features की बात करें, तो इस बाइक में इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन, सेफ्टी के लिए एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल (ACC), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD), फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, कई राइडिंग मोड, ट्विन फ्रंट डिस्क और मोनोब्लॉक कैलिपर्स आदि जैसे फीचर्स देखने को मिलता है। 

Also Read:

Souradeep

Related Post