130 KM रेंज के साथ Decathlon ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

By Soura

Published on:

Decathlon Stilus E Touring

Decathlon Stilus E Touring Price: क्या आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक साइकिल की तलाश में हैं जो शहर और ऑफ-रोड दोनों जगह दमदार परफॉरमेंस दे? लेकिन लंबी रेंज और पावरफुल मोटर के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक साइकिल चुनें, यह समझ नहीं आ रहा। तो आप Decathlon Stilus E Touring के लॉन्च का इंतज़ार कर सकते है। Decathlon ने इसे यूरोप में लॉन्च किया है, और जल्द ये भारत में भी लॉन्च हो सकता है। इस नई पावरफुल साथ ही स्टाइलिश इलेक्ट्रिक साइकिल में 130 KM की जबरदस्त रेंज और साथ ही Bosch की पावरफुल मोटर देखने को मिलता है। तो चलिए Decathlon Stilus E Touring Price और साथ ही फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Decathlon Stilus E Touring Price

Decathlon Stilus E Touring

Decathlon Stilus E Touring एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक हाइब्रिड साइकिल है। यदि कीमत की बात करें, तो ग्लोबल मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत 3,299.99 यूरो (जो भारत में लगभग ₹3.53 लाख है) रखी गई है। फिलहाल यह फ्रांस, स्पेन और नीदरलैंड्स में उपलब्ध है। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन भारत में भी ये जल्द लॉन्च हो सकता है।

Decathlon Stilus E Touring Range & Battery

इस ई-बाइक में पावर और रेंज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इसमें 750Wh की Bosch PowerTube बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 130 KM तक की रेंज देने का दावा करती है। अब यदि मोटर की बात करें, तो इसमें Bosch Performance Line CX मिड-ड्राइव मोटर लगी है, जो 85Nm का जबरदस्त टॉर्क जेनरेट करती है, जिससे चढ़ाई चढ़ना आसान हो जाता है।

Decathlon Stilus E Touring Features

130 KM रेंज और मजबूत फ्रेम के साथ इस साइकिल में Decathlon के तरफ से कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें Bosch Kiox डिस्प्ले है जो नेविगेशन और eBike Lock फंक्शन के साथ आता है। राइडिंग को अच्छा बनाने के लिए Suntour सस्पेंशन और Shimano हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। इसमें 5 असिस्टेंस मोड मिलते हैं, जो हर तरह के रास्ते के लिए बेस्ट हैं। यदि ये पावरफुल साथ ही काफी प्रीमियम नई इलेक्ट्रिक साइकिल Decathlon Stilus E Touring भारत में लॉन्च होता है तो क्या आप इसे खरीदेंगे। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post