BMW M 1000 R Performance: क्या आप स्पीड के दीवाने हैं और अपने गैराज में एक ऐसी सुपरबाइक चाहते हैं जो रेसट्रैक और सड़क दोनों पर तहलका मचा दे? तो अब इंतजार खत्म हो गया है। BMW ने भारत में अपनी नई सुपरबाइक BMW M 1000 R को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक 280 kmph की टॉप स्पीड साथ ही 999cc इंजन के साथ पेश हुई है। चलिए इस सुपरबाइक की कीमत और इस बाइक के फीचर्स के बारे में जानते हैं।
BMW M 1000 R Price

BMW M 1000 R एक एक्सक्लूसिव और हाई-परफॉरमेंस बाइक है, जिसे भारत में CBU (पूरी तरह से इंपोर्टेड) यूनिट के तौर पर लाया गया है। यदि इसकी कीमत की बात करें, तो एक्स-शोरूम कीमत ₹33.50 लाख रखी गई है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए बनी है जो पावर के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करना चाहते है। यदि आप अपनी लिमिट्स को पुश करने के लिए तैयार हैं, तो इसे खरीदने का प्लान कर सकते हैं।
BMW M 1000 R Engine

इस BMW M 1000 R सुपरबाइक में हमें BMW के तरफ से स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ साथ काफी पावरफुल इंजन भी देखने को मिल जाता है। BMW के इस पावरफुल बाइक में 999cc का चार-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 154 किलोवाट की दमदार पावर जेनरेट करता है। रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि यह बाइक सिर्फ 3.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड आसानी से पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 280 kmph है, जो इसे रोड पर मौजूद सबसे तेज मोटरसाइकिलों में से एक बनाती है। यदि आप सुपरबाइक पसंद करते है और बजट भी है तो ये एक बेस्ट ऑप्शन है।
BMW M 1000 R Features
BMW की M 1000 R बाइक फीचर्स के मामले में आज के लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है। BMW के इस पावरफुल बाइक में 6-एक्सिस सेंसर बॉक्स, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली फंक्शन और साथ ही रेस प्रो 1-3 जैसे कई राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। बाइक के लुक को प्रीमियम बनाने के लिए इस बाइक में ‘M’ कार्बन व्हील्स और ‘M’ लोगो का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही डेली लाइफ के लिए इसमें हीटेड ग्रिप्स, USB चार्जर और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे काम के फीचर्स भी मिलते हैं। यदि ट्रैक और रोड दोनों का असली मजा लेना चाहते हैं, तो BMW M 1000 R से बेहतर शायद ही कुछ हो।
Also Read This Post –






