Ai+ Pulse 2 Launch Date: क्या आप कम बजट में एक स्लिम और पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि लंबी बैटरी लाइफ और अच्छे कैमरे के लिए कौन सा फोन बेस्ट रहेगा। तो Ai+ Pulse 2 के लॉन्च का इंतजार कर सकते है। Ai+ कंपनी इसे 2 मार्च को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन में 6000mAh की स्लिम बैटरी और 50MP का AI कैमरा देखने को मिलता है। तो चलिए Ai+ Pulse 2 Price और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Ai+ Pulse 2 Price & Launch

Ai+ Pulse 2 एक किफायती और स्टाइलिश स्मार्टफोन होने वाला है। यदि कीमत की बात करें, तो कंपनी ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे काफी किफायती कीमत पर, लगभग ₹7,000 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा। यदि आप कम प्राइस में बेस्ट फोन चाहते हैं, तो 2 मार्च को इसके लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं।
Ai+ Pulse 2 Battery & Specs

Ai+ के इस नए किफायती स्टाइलिश साथ ही पावरफुल स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी और ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें सेगमेंट की सबसे स्लिम 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप आसानी से दे सकती है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित NxtQuantum OS पर काम करेगा, जो यूजर्स को स्मूथ और लेग-फ्री अनुभव देगा।
Ai+ Pulse 2 Camera
कम कीमत और बड़ी बैटरी के साथ इस फोन में फोटोग्राफी के लिए भी अच्छा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पर 50MP का AI डुअल रियर कैमरा देखने को मिलता है, जो अलग-अलग लाइटिंग में बेहतरीन फोटो क्लिक कर सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। तो यदि एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Ai+ Pulse 2 एक बेस्ट विकल्प हो सकता है।
Also Read This Post –
-
- ₹2000 सस्ता हुआ Samsung का यह 5G फोन, 50MP कैमरा के साथ लूट लो ऑफर
- 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ realme का सस्ता फोन लॉन्च, कीमत सिर्फ ₹7,999
- ₹1.59 लाख में Jawa 42 या Classic 350? युवाओं के लिए कौन सी बाइक है बेस्ट, जानें अंतर
- ₹5.65 लाख में लॉन्च हुई देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार, मिलेंगे AI फीचर्स और शानदार माइलेज






