TVS Star City Plus Price: क्या आप अपने लिए रोजाना ऑफिस या कॉलेज आने-जाने के लिए कोई ऐसी बाइक देख रहे हैं जो कम बजट में भी हो और माइलेज भी जबरदस्त हो? अगर रोज के सफर के लिए एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो गांव हो या शहर, हर जगह आसानी से चले, तो TVS Star City Plus को लेने का सुझाव दूँगा। यह बाइक 83 Kmpl के शानदार माइलेज के लिए मिडिल क्लास परिबारों की पहली पसंद बनी हुई है। चलिए TVS Star City Plus बाइक के प्राइस और इसके फीचर्स के बारे में जानते है।
TVS Star City Plus Price

TVS Star City Plus एक टिकाऊ और किफायती बाइक है। यदि कीमत की बात करें, तो इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹72,500 है। वहीं इस बाइक के डिस्क ब्रेक वाले वेरिएंट की कीमत ₹75,200 तक जाती है। यदि आपका बजट कम है और आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो पेट्रोल का खर्चा बचाए और सालों-साल चले, तो आप इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
TVS Star City Plus Engine

TVS के इस Star City Plus बाइक में काफी स्मूथ और साथ ही काफी भरोसेमंद इंजन Performance देखने को मिलता है। इसमें 109.7cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। इसका वजन 115 किलो है, जिससे इसे भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में चलाना आसान है। माइलेज की बात करें, तो कंपनी इस पर 83 kmpl तक का तगड़ा माइलेज देने का दावा करता है। 10 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह एक बार फुल कराने पर 700+ KM तक की रेंज दे सकती है।
TVS Star City Plus Features

83 Kmpl के माइलेज और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ इस बाइक में कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें LED हेडलाइट, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मोबाइल चार्ज करने के लिए USB पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, ट्रैफिक में माइलेज बेहतर बनाने के लिए इसमें iGO असिस्ट टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है, जो इसे गांव के खराब रास्तों पर भी बिना रुके चलने में हेल्प करता है। यदि आप कम पैसे में एक स्टाइलिश और माइलेज बाइक चाहते हैं, तो यह बेस्ट विकल्प है।






