₹1.25 लाख में नई 2026 TVS Apache RTR 160 4V हुई लॉन्च

By Soura

Published on:

2026 TVS Apache RTR 160 4V

2026 TVS Apache RTR 160 4V Performance: क्या आप कॉलेज या फिर ऑफिस से रोज के आने जाने के लिए एक ऐसी स्पोर्टी डिज़ाइन वाला बाइक देख रहे हैं जो परफॉरमेंस में काफी पावरफुल हो और साथ ही जिसमें लेटेस्ट फीचर्स की भरमार भी काफी हो? अगर आप Apache सीरीज के दीवाने हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है! TVS ने भारत में अपनी नई 2026 TVS Apache RTR 160 4V को लॉन्च कर दिया है। इस नई बाइक में अब प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, ऑल-LED लाइटिंग और स्लिपर क्लच जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। चलिए नई Apache RTR 160 4V की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

2026 TVS Apache RTR 160 4V Price

2026 TVS Apache RTR 160 4V Price

TVS ने इस नई बाइक को कई वेरिएंट्स में पेश किया है ताकि हर बजट के ग्राहक इसे चुन सकें। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.25 लाख से शुरू होती है। वहीं यदि आप USD फोर्क्स और डुअल-चैनल ABS वाला वेरिएंट लेते हैं तो कीमत ₹1.30 लाख है। सबसे टॉप वेरिएंट, जिसमें TFT डिस्प्ले और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है, उसकी कीमत ₹1.37 लाख तक जाती है। यदि कम बजट में एक रेसिंग लुक वाली बाइक चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।

2026 TVS Apache RTR 160 4V Engine

2026 TVS Apache RTR 160 4V Engine

TVS के इस नई बाइक में कंपनी ने अपना वही भरोसेमंद 159.7cc का इंजन दिया है, जो 17.55 bhp की दमदार पावर जेनरेट करता है। यह बाइक शहर और हाईवे पर काफी स्मूथ परफॉरमेंस देती है। इस बाइक में तीन राइडिंग मोड्स (Sport, Urban, Rain) दिए गए हैं, जो अलग-अलग रास्तों के हिसाब से इंजन की पावर को एडजस्ट करता हैं। इसका 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच इसे ट्रैफिक में चलाने में बहुत ही आसान और मजेदार बनाता हैं।

2026 TVS Apache RTR 160 4V Features

नई Apache में फीचर्स की कोई कमी नहीं है। अब इसके सभी वेरिएंट्स में आपको प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और फुल-LED लाइटिंग सेटअप देखने को मिलेगा, जो रात के समय काफी अच्छी रोशनी देता है। टॉप वेरिएंट में 5″ की TFT डिस्प्ले दी गई है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को अच्छे से सपोर्ट भी करता है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल का विकल्प भी मिलता है, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे सुरक्षित और स्टेबल बाइक बनाता है। यदि आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो दिखने में मॉडर्न हो और चलाने में भी एकदम पावरफुल हो, तो यह बाइक आपके लिए बेस्ट विकल्प है।

Also Read This Post –

Soura

Related Post