Honda Livo Price: क्या आप अपने लिए रोजाना ऑफिस या कॉलेज आने-जाने के लिए कोई ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो चलाने में आसान हो, जिसका माइलेज भी जबरदस्त हो और जो बजट में भी फिट बैठे? अगर Hero Splendor या Bajaj Platina जैसे विकल्पों को देख रहे हैं, तो Honda Livo पर जरूर गौर करें। यह बाइक शानदार बिल्ड क्वालिटी और 70 Kmpl के माइलेज के लिए जानी जाती है। चलिए Honda Livo के कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Honda Livo Price

Honda Livo एक किफायती और भरोसेमंद मोटरसाइकिल है। यदि कीमत की बात करें, तो ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) मात्र ₹79,555 है। वहीं यदि ज्यादा सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक वाला वेरिएंट चाहते हैं, तो उसकी कीमत ₹82,122 तक जाती है। ऑन-रोड यह बाइक ₹90,000 से ₹95,000 के बीच मिल सकता है। यदि कम प्राइस में एक स्टाइलिश और कम मेंटेनेंस वाली बाइक चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक पैसा वसूल विकल्प है।
Honda Livo Engine

Honda के इस पावरफुल बाइक पर डेली यूज़ के लिए काफी स्मूथ और दमदार इंजन Performance देखने को मिलता है। यदि इस किफायती बाइक के इंजन की बात करें तो इस बाइक में 109.51cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.67 bhp की पावर और 9.3 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। यह इंजन काफी रिफाइंड है, जिससे बाइक चलाते समय वाइब्रेशन बिल्कुल महसूस नहीं होता है। माइलेज की बात करें, तो ARAI के अनुसार यह 70 kmpl तक का माइलेज देती है। 9 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह बाइक एक बार फुल कराने पर 600 KM तक की लंबी रेंज दे सकती है, जो डेली कम्यूट के लिए एकदम बेस्ट है।
Honda Livo Features & Comfort

70 Kmpl माइलेज और काफी स्टाइलिश डिजाइन के साथ इस बजट फ्रेंडली बाइक में Honda के तरफ से कई फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED DRLs साथ ही इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच जैसे जरूरी फीचर्स मौजूद हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं, जो खराब सड़कों पर भी पकड़ देता हैं। इसका 112 किलो का हल्का वजन और आरामदायक सीटिंग पोजीशन इसे शहर की भीड़भाड़ में चलाना बहुत आसान बनाता है। यदि एक भरोसेमंद और बजट-फ्रेंडली बाइक ढूंढ रहे हैं, तो Honda Livo को लेने का प्लान कर सकते हैं।
Also Read This Post –
-
- 2026 Royal Enfield Guerrilla 450 हुई लॉन्च
- Hero Vida VX2+ KKR Edition हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- 902KM की रेंज! Xiaomi SU7 2026 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च
- 13,000mAh बैटरी के साथ Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें कीमत
- ₹12,999 में Redmi 15A 5G हुआ लॉन्च, मिलेगी 6300mAh बैटरी
- 50MP कैमरा वाला Vivo T5x 5G की सेल हुआ शुरू, ₹2,000 की छूट






