Lava Bold N2 Pro Price: क्या आप कम बजट में एक नया स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो स्टाइलिश भी हो और जिसमें बैटरी बैकअप भी दमदार हो? अगर आप ₹8 हजार से कम में एक भरोसेमंद स्मार्टफोन ढूंढ हैं, तो Lava का नया Bold N2 Pro आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसमें 120Hz का डिस्प्ले और 50MP कैमरा दिया गया है। चलिए Lava Bold N2 Pro के कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Lava Bold N2 Pro Price

Lava Bold N2 Pro एक बजट-फ्रेंडली किफायती स्मार्टफोन है। यदि कीमत की बात करें, तो 4GB RAM और 128GB वेरिएंट की कीमत ₹7,999 रखी गई है। यह 6 अप्रैल से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि Lava इस स्मार्टफोन के साथ फ्री होम सर्विस की सुविधा भी है, जिससे आपको रिपेयर की कोई टेंशन नहीं होगी। यदि आप कम पैसे में एक अच्छा और टिकाऊ स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए बेस्ट है।
Lava Bold N2 Pro Display
Lava के इस बजट स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इस पावरफुल स्मार्टफोन का डिस्प्ले है। इसमें 6.75″ का बढ़ा सा HD+ स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 120Hz होने के कारण स्मार्टफोन का टच और स्क्रॉलिंग अनुभव काफी स्मूथ रहता है। इसका डिजाइन काफी स्लिम और मॉडर्न है, जो इसे हाथ में पकड़ने पर एक प्रीमियम फील देता है। यह स्मार्टफोन Eclipse Grey और Aurora Gold जैसे दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन में आता है।
Lava Bold N2 Pro Specifications

धमाकेदार परफॉरमेंस के लिए Lava के इस नए N2 Pro पावरफुल स्मार्टफोन पर Unisoc के तरफ से हमें Unisoc T7250 का दमदार प्रोसेसर देखने को मिलता है, जो डेली टास्क और साथ ही मल्टीटास्किंग के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। इस स्मार्टफोन में आपको 8GB तक की पावर (4GB फिजिकल + 4GB वर्चुअल) मिल जाती है, जिससे यह पावरफुल स्मार्टफोन हैंग नहीं होता है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह Android 15 पर आधारित क्लीन सॉफ्टवेयर पर चलता है, जिसमें कोई फालतू के ऐप्स या Ads नहीं हैं।
Lava Bold N2 Pro Camera

जबरदस्त फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पर 50MP का AI कैमरा दिया गया है, जो साफ और डिटेल फोटो खींचता है। वहीं, वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल, पानी की छिटो से सेफ रखता है। तो यदि आप कम बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो भरोसेमंद हो और जिसमें फीचर्स भी कमाल के हों, तो आप Lava Bold N2 Pro को लेने का प्लान कर सकते हैं।






