2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Launch: क्या आप आपके लिए एक ऐसी पावरफुल मोटरसाइकिल ढूंढ रहे हैं जो काफी स्टाइलिश भी हो और जिसे आप रोजाना शहर में या फिर वीकेंड पर लंबी ट्रिप्स के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकें? तो आपके लिए एक बहुत ही अच्छा खबर है! Royal Enfield ने अपनी पॉपुलर बाइक Guerrilla 450 का नया 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसमें अब आपको नया Apex वेरिएंट बहुत ही अच्छा टायर ग्रिप और कई शानदार कलर ऑप्शंस देखने को मिलता हैं। चलिए नई Royal Enfield Guerrilla 450 की कीमत और इसके खास फीचर्स के बारे में जानते हैं।
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Price

Royal Enfield ने 2026 मॉडल के साथ अपने वेरिएंट्स लाइनअप को अपडेट किया है। अब इसका बेस ‘एनालॉग’ वेरिएंट बंद कर दिया गया है। नई Guerrilla 450 की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.49 लाख है। इसके टॉप Flash वेरिएंट की कीमत ₹2.72 लाख तक जाती है। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत में ₹7,000 की कमी की है, जिससे यह अब पहले से ज्यादा किफायती हो गई है। यह तीन अलग-अलग ट्रिम्स Apex, Dash, और Flash में उपलब्ध है।
New Guerrilla 450 Apex Variant
इस बार सबसे ज्यादा चर्चा नए Apex वेरिएंट की है, जिसे खास तौर पर रोड राइडिंग के लिए बनाया गया है। इस पावरफुल बाइक में 17″ के नए Vredestein Centuro ST का टायर दिया गए हैं और हैंडलबार को भी ज्यादा स्पोर्टी फील देने के लिए बदला गया है। इसका लुक पहले से ज्यादा शार्प और प्रीमियम हो गया है। साथ ही, अब सभी वेरिएंट्स में गोलाकार 4″ का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो गूगल मैप्स के जरिए नेविगेशन में पूरी मदद करता है।
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Engine

इस नई बाइक में कंपनी ने अपना वही भरोसेमंद 452cc का लिक्विड-कूल्ड शेर्पा इंजन दिया है, जो 40 bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे हाईवे पर क्रूजिंग करना बहुत ही ज्यादा आसान हो जाता है। कंपनी ने इसमें सुरक्षा के लिए ABS को भी बेहतर तरीके से सेट किया है। साथ ही Dash और Flash वेरिएंट्स में नए CEAT ग्रिप XL टायर दिए गए हैं, जो गीली सड़कों पर भी बहुत अच्छी पकड़ देते हैं।
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Features
2026 मॉडल में एर्गोनॉमिक्स पर खास काम किया गया है, ताकि राइडर को लंबी दूरी पर थकान न हो। Flash वेरिएंट में अब हेडलाइट ग्रिल और नकल गार्ड जैसे कई सारे काम के फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। यदि आप एक ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं जो दिखने में भी धाकड़ हो और चलाने में भी मक्खन जैसी स्मूथ हो, तो आप आपके लिए 2026 Royal Enfield Guerrilla 450 बाइक को लेने का प्लान बना सकते हैं।
Also Read This Post –






