Samsung Galaxy M17e 5G Price – क्या आप अपने लिए कम बजट में एक ऐसा 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो भरोसेमंद भी हो और जिसकी बैटरी का बैकअप भी जबरदस्त हो? अगर आप ₹12 से ₹13 हजार के बजट में एक बेस्ट स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Samsung का नया Galaxy M17e 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले और 50MP का कैमरा दिया गया है। चलिए Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Samsung Galaxy M17e 5G Price

Samsung Galaxy M17e 5G एक बहुत ही किफायती और भरोसेमंद स्मार्टफोन है। यदि कीमत की बात करें, तो 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹11,999 रखी गई है। इस पर ₹2,000 का ऑफर्स भी दे रही है, जिससे यह और भी कम प्राइस में मिल सकता है। ये दमदार स्मार्टफोन Amazon पर उपलब्ध है। यदि आप एक पावरफुल मिड रेंज स्मार्टफोन लेना चाहते है, तो इसे लेने के बारे में सोच सकते है।
Samsung Galaxy M17e 5G Display
इस स्मार्टफोन में बड़ा और स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 6.7″ का HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 800 निट्स ब्राइटनेस होने के कारण दिन की रोशनी में भी स्मार्टफोन का डिस्प्ले साफ दिखाई देता है। इसके अलावा, स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 2-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास की लेयर दी गई है, जो इसे स्क्रैच से बचाती है। यह वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ काफी मॉडर्न लगता है।
Samsung Galaxy M17e 5G Specifications

Samsung के इस पावरफुल Galaxy M17e 5G स्मार्टफोन पर दमदार परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G इंटरनेट और डेली ऐप्स को बहुत अच्छे से हैंडल करता है। सबसे खास बात है इसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट। यह फोन Android 16 पर चलता है और इसमें 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया गया है, जो इसे लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखेगा। साथ ही, इसमें Circle to Search जैसा प्रीमियम फीचर भी मिलता है, जो इस बजट स्मार्टफोन को खास बनाता है।
Samsung Galaxy M17e 5G Battery & Camera

बड़ी बैटरी के दीवानों के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप आराम से दे देगी। इसे चार्ज करने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सेफ रखता है।
Also Read This Post –






