Lenovo ने दुनिया का सबसे पावरफुल गेमिंग टैबलेट किया लॉन्च

By Soura

Published on:

Lenovo Legion Y700 5th Gen

Lenovo Legion Y700 5th Gen Price – अगर आप परफॉरमेंस से बिल्कुल भी समझौता नहीं करना चाहते, तो आपके लिए Lenovo ने अपना नया Lenovo Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट लॉन्च कर दिया है। Lenovo के इस नए पावरफुल गेमिंग टेबलेट में आपको Lenovo के तरफ से Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर और 24GB तक RAM देखने को मिलता है। यह टैबलेट गेमिंग और हैवी ऐप्स के लिए एक पावरहाउस है। चलिए Lenovo के इस नए टैबलेट की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Lenovo Legion Y700 Price

Lenovo Legion Y700

Lenovo Legion Y700 5th Gen एक बहुत ही प्रीमियम और हाई-एंड गेमिंग टैबलेट है। यदि इस पावरफुल टेबलेट के कीमत की बात करें, तो इसके 12GB+256GB वाले बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग ₹58,000 है। वहीं अगर आप इसका टॉप 24GB RAM +1TB वाला वेरिएंट लेना चाहते हैं, तो उसकी कीमत ₹86,862 तक जाती है। यह व्हाइट, ब्लैक दो शानदार कलर ऑप्शन में आता है।

Lenovo Legion Y700 5th Gen Specifications

Lenovo Legion Y700

Lenovo के इस नए टैबलेट में गेमिंग का अनुभव एकदम अलग होने वाला है। इसमें 8.8″ का 3K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। गेमिंग की बात करें, तो इसमें दुनिया का सबसे तेज “Snapdragon 8 Elite Gen 5” प्रोसेसर दिया गया है, इस टेबलेट के AnTuTu स्कोर की बात करें तो 45 लाख से ज्यादा का स्कोर देखने को मिलता है। साथ ही इसे ठंडा रखने के लिए 3rd Gen Qiankun कूलिंग सिस्टम लगा है, जिससे घंटों गेम खेलने के बाद भी यह हीट नहीं होता है।

Lenovo Legion Y700 Battery & Camera

Lenovo Legion Y700 Specifications

Lenovo के इस नए पावरफुल गेमिंग टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इस पावरफुल टेबलेट का Tianxi AI सिस्टम है, जो आपके काम करने के तरीके को खुद समझ लेता है और उसे बेहतर बनाने में काफी मदद है। गेमिंग के लिए इसमें AI साउंड डिटेक्शन और AI एमिंग असिस्ट जैसे जबरदस्त फीचर्स भी दिए गए हैं, जो आपको गेम जीतने में हेल्प करते हैं। यदि इसके बैटरी की बात करें, तो 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। यदि आपको गेमिंग करना पसंद है तो आप इस टेबलेट को लेने का प्लान कर सकते है। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post