Vivo V70 FE 5G Price – क्या आप आपके लिए एक ऐसा स्मार्टफोन देख रहे हैं जो फोटोग्राफी में प्रो-लेवल का हो और जिसकी बैटरी का बैकअप कभी खत्म न हो? अगर आप Vivo की V70 सीरीज के दीवाने हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। Vivo ने अपना नया V70 FE 5G स्मार्टफोन भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 200MP का प्राइमरी कैमरा और 7000mAh की धमाकेदार बैटरी है। तो चलिए Vivo V70 FE 5G की लीक प्राइस और साथ ही इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Vivo V70 FE 5G Price

Vivo V70 FE 5G एक बहुत ही पावरफुल और साथ ही प्रीमियम स्मार्टफोन होने वाला है। यदि इस स्मार्टफोन के लीक हुए प्राइस की बात करें, तो इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹37,999 के आसपास हो सकती है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट ₹42,000 के बजट तक जा सकता है। यह 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है और Amazon के साथ-साथ रिटेल स्टोर्स पर भी लॉन्च होगा। यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो कैमरा और बैटरी दोनों में बेस्ट हो, तो इसके लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं।
Vivo V70 FE 5G Display
Vivo के इस नए पावरफुल स्मार्टफोन में शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। इसमें 6.83″ का बढ़ा सा 1.5K Q10+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन काफी स्लिम साथ ही काफी प्रीमियम है। इसके अलावा, इसमें IP68 और IP69 की रेटिंग दी गई है, जिससे आप बिना किसी डर के अंडरवॉटर फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन हर तरह के मौसम और माहौल में सुरक्षित रहने के लिए तैयार किया गया है।
Vivo V70 FE 5G Specifications

परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो बहुत ही ज्यादा फास्ट है और गेमिंग या हैवी टास्क को बहुत ही आसानी से हैंडल करता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करेगा। और यदि इसके बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी देखने को मिलता है, जिसे चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 200MP का मेन सेंसर और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी लवर्स के लिए बेस्ट विकल्प है।
Also Read This Post –







