₹2,000 महंगा हुआ 8000mAh बैटरी वाला Tecno Pova Curve 2

By Soura

Published on:

Tecno Pova Curve 2

Tecno Pova Curve 2 Price Hikeक्या आप लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे थे? लेकिन बजट के कारण अभी तक नहीं खरीद पाए? तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। Tecno ने अपने स्टाइलिश और पावरफुल फोन “Pova Curve 2 5G” की कीमतों में ₹2,000 की बढ़ोतरी कर दी है। अब आपको यह स्मार्टफोन खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। तो चलिए Tecno Pova Curve 2 स्मार्टफोन के नए कीमत और साथ ही इसके सभी फीचर्स के बारे में अच्छे से जानते है। 

Tecno Pova Curve 2 New Price

Tecno Pova Curve 2

Tecno Pova Curve 2 की नई कीमतें 2 अप्रैल 2026 से लागू होने वाली हैं। अब इसके 8GB+128GB वाले बेस वेरिएंट की कीमत ₹29,999 हो गई है, जो पहले ₹27,999 थी। वहीं, इसके 8GB+256GB वाले टॉप मॉडल की कीमत अब ₹31,999 हो गई है। यदि आप अभी भी इस फोन को लेने का प्लान बना रहे हैं, तो इन नई कीमतों को ध्यान में रखकर ही अपना बजट सेट करें।

Tecno Pova Curve 2 Display & Design

Tecno के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका स्लिम और प्रीमियम डिजाइन है। सिर्फ 7.42mm की मोटाई में 8000mAh की विशाल बैटरी देना वाकई काबिले तारीफ है। इसमें 6.78-इंच का 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी स्क्रीन काफी स्मूथ है और इसमें Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी मौजूद है, जो इसे मजबूती देता है।

Tecno Pova Curve 2 Specifications & Battery

Tecno Pova Curve 2 Specifications (1)

परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग के लिए बेहतरीन अनुभव देता है। इसमें बेहतर कनेक्टिविटी के लिए G1 और SE1 वाई-फाई चिप्स का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन सबसे खास इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है, जो इसे दो दिन तक का बैकअप देने में सक्षम बनाती है। इसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

Tecno Pova Curve 2 Camera

Tecno Pova Curve 2 Price

फोटोग्राफी के लिए बैक पर 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन ELLA AI 2.0 पर काम करता है, जो भारतीय भाषाओं के लिए काफी हेल्पफुल है। यदि आप बढ़िया बैटरी बैकअप और स्मूथ कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं, तो कीमत बढ़ने के बाद भी यह एक दमदार विकल्प बना सकता है। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post