Tecno Spark 50 5G Price – क्या आप किसी को देने के लिए या फिर खुदके लिए एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में भी स्टाइलिश हो और बैटरी बैकअप भी दमदार हो? अगर आप कम बजट में एक दमदार 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Tecno का नया Spark 50 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसमें 6500mAh की बैटरी और 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है। चलिए Tecno Spark 50 की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में अच्छे से जानते है।
Tecno Spark 50 5G Price

Tecno Spark 50 5G एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है। यदि कीमत की बात करें, तो इसके 4GB+128GB वाले बेस वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है। वहीं 6GB+128GB वेरिएंट के लिए ₹18,999 खर्च करने होंगे। यह 3 अप्रैल से ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यदि कम प्राइस में एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो पूरे दिन का बैकअप दे, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
Tecno Spark 50 5G Display
Tecno के इस नए पावरफुल स्मार्टफोन का डिजाइन काफी स्लिम और साथ ही काफी प्रीमियम है। Tecno के इस Spark 50 5G स्मार्टफोन में 6.78″ का बड़ा सा IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 120Hz की वजह से इसमें स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूथ रहता है। यह स्मार्टफोन Ink Black, Champagne Gold, Fantasy Purple और Mint Green जैसे चार शानदार रंगों में आता है। साथ ही इसमें IP64 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है।
Tecno Spark 50 5G Specifications

Spark 50 5G के इस स्मार्टफोन पर पावरफुल परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek के तरफ से Dimensity 6400 का प्रोसेसर देखने को मिलता है, जो 5G कनेक्टिविटी और मल्टीटास्किंग के लिए काफी अच्छा है। इसमें 18GB तक RAM (वर्चुअल RAM के साथ) और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे आप 2TB तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो पूरे दिन आराम से चल जाता है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
Tecno Spark 50 5G Camera
Tecno के इस नए पावरफुल स्मार्टफोन पर जबरदस्त फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के बैक पर 50MP का AI कैमरा दिया गया है, जो नेचुरल कलर्स और साफ फोटो देता है। और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और एम्बियंट लाइट सेंसर जैसे जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं। यदि आप स्टूडेंट हैं या ऑनलाइन क्लासेज और वीडियो देखने के लिए एक टिकाऊ स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Tecno Spark 50 5G एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।
Also Read This Post –






