Xiaomi SU7 2026 Performance: Xiaomi ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान “SU7” का नया 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह कार अब पहले से ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा पावरफुल और ज्यादा रेंज देने वाली हो गई है। इसमें 902 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज और महज 12 मिनट में चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। चलिए Xiaomi SU7 2026 की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Xiaomi SU7 2026 Performance & Range

Xiaomi SU7 2026 के नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसकी इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी में है। इसके टॉप वेरिएंट में 101.7 kWh की दमदार बैटरी दी गई है, जो CLTC साइकिल पर 902 किमी तक की धमाकेदार रेंज देने का दावा करती है। परफॉरमेंस की बात करें तो इसका मैक्स वेरिएंट 681 bhp की जबरदस्त पावर जनरेट करता है और सिर्फ 3.03 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी चार्जिंग स्पीड भी हैरान करने वाली है। सिर्फ 12 मिनट में यह 10% से सीधा 80% तक चार्ज हो जाता है।
New Xiaomi SU7 2026 Design

नई SU7 का डिजाइन पहले से ज्यादा एयरोडायनामिक और मजबूत है। इसमें 90% हिस्सा अल्ट्रा-हाई स्ट्रेंथ स्टील और एल्युमीनियम का बनाया गया है। केबिन के अंदर एक प्रीमियम लाउंज वाला एहसास मिलेगा। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स के साथ मसाज फंक्शन, 18-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और 123-डिग्री तक झुकने वाली सीटें दी गई हैं, जो लंबी राइड को आरामदायक बनता हैं। पैनोरमिक ग्लास रूफ के साथ इसमें इलेक्ट्रोक्रोमिक डिमिंग का फीचर भी है, जिससे आप एक बटन दबाकर रोशनी को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
Xiaomi SU7 2026 Features & Safety

फीचर्स के मामले में यह इलेक्ट्रिक कार अपने सेगमेंट में सबसे एडवांस है। इसमें 14″ की बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले और साथ ही 13.3″ का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। कार का AI वॉयस असिस्टेंट अब पहले से ज्यादा स्मार्ट है, जो आपकी बातों को बेहतर तरीके से समझता है। सेफ्टी के लिए इस पावरफुल इलेक्ट्रिक कार में लेवल-2 ADAS, LiDAR, और 360-डिग्री कैमरा जैसे 17 एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसका “मोशन सिकनेस रिलीफ” मोड और वॉइस-कमांड आधारित पार्किंग इसे सबसे मॉडर्न इलेक्ट्रिक कार बनाते हैं। यदि आप एक ऐसी कार चाहते हैं जो भविष्य की टेक्नोलॉजी से लैस हो, तो नई Xiaomi SU7 2026 पर नजर जरूर रखें।
Also Read This Post –






