Hero Vida VX2+ KKR Edition Launch Date: क्या आप IPL के शौकीन हैं और आप अपनी पसंदीदा टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सपोर्ट करना चाहते हैं? तो Hero की तरफ से एक बहुत ही खास तोहफा आया है। Hero Vida ने अपने पॉपुलर VX2+ इलेक्ट्रिक स्कूटर का “KKR लिमिटेड एडिशन” लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर KKR की सिग्नेचर पर्पल और गोल्ड थीम में आता है और इसकी परफॉरमेंस भी कमाल की है। चलिए इस स्पेशल एडिशन स्कूटर की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Hero Vida VX2+ KKR Edition Price

Hero Vida VX2+ का यह स्पेशल एडिशन उन लोगों के लिए है जो भीड़ से अलग दिखने वाला पावरफुल साथ ही स्टाइलिश स्कूटर लेना चाहते हैं। यदि इस स्पेशल एडिशन स्कूटर के कीमत की बात करें, तो इसकी शुरुआती कीमत ₹1.16 लाख (PM E-Drive सब्सिडी के साथ) रखी गई है। यह स्टैंडर्ड VX2+ मॉडल से करीब ₹21,000 महंगा है, क्योंकि यह एक लिमिटेड एडिशन स्कूटर है जो चुनिंदा डीलर्स के पास ही मिलेगा। यदि आप KKR के फैन हैं और एक यूनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
Hero Vida VX2+ KKR Edition Design

डिजाइन के मामले में यह स्कूटर एकदम प्रीमियम लगता है। इस पावरफुल साथ ही स्टाइलिश स्कूटर में पर्ल ब्लैक बेस के साथ नाइट पर्पल और गोल्ड कलर का शानदार कॉम्बिनेशन दिया गया है। बॉडी पर तीन खास एक्सेंट मार्क्स भी हैं, जो KKR की तीन IPL जीत को दर्शाते हैं। इसके साथ कंपनी पर्पल और गोल्ड थीम वाला एक मैचिंग हेलमेट भी दे रही है, जो राइडर को एक कंप्लीट लुक देता है।
Hero Vida VX2+ KKR Edition Performance

Hero के इस लिमिटेड एडिशन स्कूटर में स्टैंडर्ड मॉडल वाला ही दमदार मैकेनिकल सेटअप दिया गया है। इस स्टाइलिश साथ ही दमदार स्कूटर में 3.4 kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो कंपनी के दावे के अनुसार सिंगल चार्ज में 142 KM तक की IDC रेंज देती है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80 km/h है और यह सिर्फ 3.1 सेकंड में 0 से 40 km/h की रफ्तार पकड़ सकता है। यदि स्टाइल, परफॉरमेंस और अपनी टीम के लिए प्यार दिखाना चाहते हैं, तो Hero Vida VX2+ KKR Edition आपके लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकता है।
Also Read This Post –






