डेली रनिंग के लिए TVS की ये बाइक है बेस्ट, 73 KM माइलेज

By Soura

Published on:

TVS Radeon 2026: क्या आप पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और रोज के सफर के लिए एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो माइलेज में राजा हो और चलाने में बेहद आरामदायक? अगर Splendor या Platina जैसी बाइक्स देख रहे हैं, तो रुकिए! TVS ने अपनी नई Radeon के साथ मार्केट में तहलका मचा रखा है। इसमें 73 KM तक का माइलेज और दमदार बिल्ड क्वालिटी मिलती है, जो इसे गांव हो या शहर, हर जगह के लिए परफेक्ट बनाती है। चलिए TVS Radeon की कीमत और इसकी खासियत के बारे में जानते हैं।

TVS Radeon Price

TVS Radeon

TVS Radeon उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम बजट में एक मजबूत और टिकाऊ बाइक चाहते हैं। इसके बेस “All Black Edition” की एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹55,400 है, जो इसे सबसे किफायती बाइक्स में से एक बनाती है। वहीं अगर आप डिस्क ब्रेक और डिजिटल मीटर जैसे आधुनिक फीचर्स वाला वेरिएंट लेना चाहते हैं, तो उसकी कीमत ₹78,200 तक जाती है। 

TVS Radeon Engine

TVS Radeon

इस बाइक की सबसे बड़ी ताकत इस बाइक का बेस्ट इंजन है। इस बाइक में 109.7cc का Duralife इंजन दिया गया है, जो 8.19 PS की पावर और साथ ही 8.7 Nm का टॉर्क बनाता है। इसका हल्का वजन (113 किलो) इसे शहर के ट्रैफिक में बहुत ही ज्यादा फुर्तीला बनाता है। माइलेज की बात करें, तो यह बाइक 73.68 kmpl तक का ARAI माइलेज देने में सक्षम है। 10 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक के साथ एक बार फुल कराने पर यह 700+ किमी की रेंज देती है, जिससे आपको बार-बार पेट्रोल पंप के चक्कर नहीं लगाना पड़ता है।

TVS Radeon Features

TVS Radeon 2025 

TVS ने आपने इस बाइक में फीचर्स का सही बैलेंस रखा है। इसमें LED हेडलैंप, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और मोबाइल चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग दिया गया है। खराब रास्तों और उबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर बैलेंस के लिए इस बाइक में मजबूत सस्पेंशन और साथ ही 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। सुरक्षा के लिए कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर भी बाइक को स्टेबल रखता है। आरामदायक सीट और मजबूत बिल्ड के कारण, यह डेली यूज़ के लिए एक पैसा वसूल बाइक है।

Also Read This Post –

Soura

Related Post