8500mAh बैटरी के साथ Huawei Enjoy 90 Pro Max हुआ लॉन्च, जानें कीमत

By Soura

Published on:

Huawei Enjoy 90 Pro Max

Huawei Enjoy 90 Pro Max Specifications: क्या आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी बार-बार खत्म होने से परेशान रहते हैं? अगर आप एक ऐसा पावरफुल डिवाइस चाहते हैं जिसे बार-बार चार्ज करने का झंझट न हो, तो Huawei ने आपके लिए एक धाकड़ स्मार्टफोन Huawei Enjoy 90 Pro Max लॉन्च कर दिया है। इसमें 8,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो इसे इस सेगमेंट का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बनाती है। चलिए Huawei Enjoy 90 Pro Max की कीमत और इसके जबरदस्त फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Huawei Enjoy 90 Pro Max Price

Huawei Enjoy 90 Pro Max Price

Huawei Enjoy 90 Pro Max एक बहुत ही प्रीमियम और साथ ही हाई-परफॉरमेंस स्मार्टफोन है। यदि इस पावरफुल स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो चीन में इस स्मार्टफोन की शुरुआती वेरिएंट की कीमत लगभग ₹23,000 रखी गई है। वहीं, इसके टॉप 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत करीब ₹32,500 के आसपास है। फिलहाल यह चीन में लॉन्च हुआ है और इसकी सेल 2 अप्रैल से शुरू होगी। अगर आप लंबे समय तक चलने वाला एक भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह एक बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है।

Huawei Enjoy 90 Pro Max Specifications

Huawei के इस नए पावरफुल स्मार्टफोन में काफी स्मूथ और साथ ही बढ़ा सा ब्राइट डिस्प्ले देखने को मिलता है। इस स्मार्टफोन में 6.84″ का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और साथ ही 4000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Huawei का अपना Kirin 8000 चिपसेट दिया गया है, जो “Ark Engine” के साथ मिलकर फोन को पहले से 64% ज्यादा स्मूथ बनाता है। यह HarmonyOS 6 पर काम करता है, जो इसे बहुत ही फास्ट और लैग-फ्री अनुभव देता है।

Huawei Enjoy 90 Pro Max Battery

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,500mAh की बैटरी है, जो हैवी यूजर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह IP65 रेटिंग और SGS फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस के साथ आता है, जिससे यह पानी, धूल और गिरने से पूरी तरह सुरक्षित है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का OIS मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। यदि बैटरी बैकअप और मजबूती को पहली पसंद मानते हैं, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट है। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post