Lava Shark 5G Price – क्या आप कम बजट में आपके लिए एक नया पावरफुल 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन कंफ्यूज हैं कि 10 हजार रुपये के अंदर कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट रहेगा? तो आपके लिए अच्छी खबर है! Lava का पावरफुल स्मार्टफोन “Lava Shark 5G” अभी Amazon पर काफी कम कीमत में मिल रहा है। इस फोन में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी और वर्चुअल रैम के साथ 8GB तक की पावर मिलती है। तो चलिए Lava Shark 5G की नई कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Lava Shark 5G Price

Lava Shark 5G एक बजट फ्रेंडली और साथ ही भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन है। यदि इस पावरफुल स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो वैसे तो इस स्मार्टफोन की असली कीमत ₹10,499 है, लेकिन अभी यह पावरफुल स्मार्टफोन Amazon पर सिर्फ ₹9,499 के स्टार्टिंग प्राइस में मिल रहा है। अच्छी बात यह है कि इस डिस्काउंट के लिए आपको किसी बैंक कार्ड की जरूरत नहीं है। साथ ही, कंपनी इस पर 1 साल की फ्री होम सर्विस वारंटी भी दे रही है। यदि कम प्राइस में एक स्टाइलिश 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह शानदार डील है।
Lava Shark 5G Display
Lava के इस स्मार्टफोन का डिजाइन और डिस्प्ले डेली यूज़ के लिए परफेक्ट है। इसमें 6.75″ का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बड़ी डिस्प्ले के कारण वीडियो देखने और ब्राउज़िंग करने का अनुभव अच्छा रहता है। इसके अलावा धूल, पानी के छींटों से बचाने के लिए IP54 रेटिंग भी है। यह Stellar Gold और Stellar Blue जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Lava Shark 5G Specifications

पावरफुल परफॉरमेंस के लिए Lava के इस किफायती साथ ही पावरफुल स्मार्टफोन में Unisoc T765 का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलता है, जो 5G इंटरनेट स्पीड को अच्छे से संभाल लेता है। इस पावरफुल स्मार्टफोन में 4GB फिजिकल RAM है जिसे आप वर्चुअल रैम तकनीक से 8GB तक बढ़ा सकते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह Android 15 OS पर चलता है, जो इसे स्मूथ बनाता है।
Lava Shark 5G Camera

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पर 13MP का AI कैमरा और फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। ये बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए काफी अच्छा हैं। इसमें स्टोरेज बढ़ाने के लिए 512GB तक का मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यदि आप बजट में एक बहुत ही टिकाऊ 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Lava Shark 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
Also Read This Post –






