9020mAh बैटरी के साथ iQOO Z11 5G इस दिन होगी लॉन्च

By Soura

Published on:

iQOO Z11 5G Launch Date: क्या आप एक ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जिसमें बैटरी खत्म होने का नाम न ले और जिसकी स्क्रीन बटर जैसी स्मूथ हो? अगर गेमिंग या वीडियो देखने के शौकीन हैं और एक पावरफुल स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो iQOO Z11 5G के लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं। iQOO ने इसे 26 मार्च 2026 को चीन में लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसकी बड़ी खासियत 9020mAh की धमाकेदार बैटरी है और 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। चलिए iQOO Z11 5G के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

iQOO Z11 5G Price

iQOO Z11 5G Specifications

iQOO Z11 5G एक पावरफुल और प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन होने वाला है। यदि कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इंडिकेशन दिया है कि इसे लगभग 2,000 से 3,000 युआन के बीच में पेश किया जा सकता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह ₹25,000 से ₹35,000 के बजट में आ सकता है। यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम प्राइस में फ्लैगशिप परफॉरमेंस और लंबी बैटरी चाहते हैं।

iQOO Z11 5G Display

iQOO के इस नए स्मार्टफोन का डिस्प्ले काफी जबरदस्त होने वाला है। इसमें 6.8″ का बढ़ा सा 1.5K OLED स्क्रीन देखने को मिलता है, जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इतना फास्ट रिफ्रेश रेट होने की वजह से गेमिंग का अनुभव एकदम नेक्स्ट लेवल होगा। यह पावरफुल स्मार्टफोन Black, White और साथ ही Blue जैसे शानदार रंगों में आएगा, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता हैं।

iQOO Z11 5G Specifications & Battery

iQOO Z11 5G Specifications

परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को आसानी से हैंडल करेगा। इसमें 12GB और 16GB RAM के ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं। लेकिन असली कमाल 9020mAh की बैटरी है, जो शायद ही आपको किसी और स्मार्टफोन में मिले। फोटोग्राफी के लिए 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। तो यदि आप बैटरी और स्मूथ स्क्रीन को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं, तो 26 मार्च को होने वाले इस लॉन्च इवेंट पर नजर रख सकते हैं। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post