Lexus ES 500e Price: क्या आप अपने लिए कोई ऐसी लग्जरी कार देख रहे हैं जो स्टाइल और कंफर्ट दोनों में किसी होटल से कम न हो, लेकिन जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक भी हो? तो आपके लिए अच्छी खबर है! Lexus ने भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में अपनी पहली स्टाइलिश और पावरफुल इलेक्ट्रिक सेडान “Lexus ES 500e” को लॉन्च कर दिया है। यह कार अपनी 580 KM की लंबी रेंज और प्रीमियम फीचर्स के लिए चर्चा में है। चलिए इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार के कीमत और साथ ही इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Lexus ES 500e Price

Lexus ES 500e एक प्रीमियम और हाई-एंड इलेक्ट्रिक सेडान कार है। यदि कीमत की बात करें, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹89.99 लाख रखी गई है। यह कार उन लोगों के लिए बेस्ट है जो लग्जरी, पावर और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का एक साथ अनुभव लेना चाहते हैं।Lexus की यह पावरफुल पहली इलेक्ट्रिक सेडान आपके लिए एक बहुत ही पावरफुल इलेक्ट्रिक कार होने वाला है।
Lexus ES 500e Range & Battery

Lexus के इस ES 500e इलेक्ट्रिक कार की सबसे बड़ी खासियत इस इलेक्ट्रिक कार की बैटरी और साथ ही दमदार रेंज है। इसमें 74.68kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 580 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। इसमें डुअल-मोटर सेटअप है जो 343hp की पावर और 438Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार सिर्फ 5.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। साथ ही, 150kW DC फास्ट चार्जर से यह बैटरी सिर्फ 28 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकती है।
Lexus ES 500e Features

लग्जरी के मामले में यह कार अपने सेगमेंट में सबसे बेस्ट है। इसके केबिन में 14″ टचस्क्रीन और 13.3″ का डिजिटल क्लस्टर दिया गया है, जो बहुत ही प्रीमियम फील देता है। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ और मार्क लेविन्सन का साउंड सिस्टम मौजूद है। सेफ्टी के लिए इसमें 10 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बेहद सुरक्षित बनाते हैं।
Also Read This Post –






