Lenovo Legion Y700 AI Tablet: क्या आप अपने गेमिंग और काम के लिए एक ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जो दुनिया का सबसे पावरफुल हो? तो Lenovo के नए Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट को लेने का प्लान कर सकते है। इसे कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 9000mAh बैटरी दी गई है। यह टैबलेट गेमिंग के लिए एक बहुत ही पावरफुल टेबलेट है। चलिए Lenovo Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट के कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Lenovo Legion Y700 Price

Lenovo Legion Y700 5th Gen एक बहुत ही प्रीमियम गेमिंग टैबलेट है। यदि इस पावरफुल टेबलेट के कीमत की बात करें, तो इस टेबलेट के 12GB RAM और साथ ही 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग ₹58,000 है। वहीं टॉप वैरिएंट 24GB RAM और साथ ही 1TB वाले वेरिएंट की कीमत ₹86,862 तक जाती है। यह व्हाइट और ब्लैक जैसे दो कलर ऑप्शन के साथ आता है। यदि आप एक ऐसा टैबलेट चाहते हैं जो सालों-साल पुराना न हो और जिसमें बेस्ट-इन-क्लास परफॉरमेंस मिले, तो यह एक बेहतरीन इन्वेस्टमेंट है।
Lenovo Legion Y700 Specifications

Lenovo के इस नए टैबलेट में गेमिंग के लिए बेहतरीन डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8.8″ का 3K LCD पैनल है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें दुनिया का सबसे तेज Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसने AnTuTu पर 45 लाख से भी ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। इसमें 24GB तक RAM और 1TB तक की स्टोरेज दी गई है।
Lenovo Legion Y700 Battery
Lenovo के इस पावरफुल Legion Y700 के इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इस पावरफुल टेबलेट में दिया गया नया ‘Tianxi AI’ सिस्टम है, जो आपके काम के हिसाब से खुद को ढाल लेता है। साथ ही इस पावरफुल टेबलेट में गेमिंग के लिए AI साउंड डिटेक्शन (दुश्मन के कदम पहचानने के लिए) और AI एमिंग असिस्ट जैसे जबरदस्त फीचर्स हैं। बैटरी की बात करें, तो इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 68W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए पीछे 50MP का कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है। तो यदि आप गेमिंग और एआई फीचर्स वाला टैबलेट लेना चाहते है तो ये एक बेस्ट ऑप्शन है।
Also Read This Post –






