Realme P4 Lite 5G Launch: क्या आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसकी बैटरी जल्दी खत्म न हो? अगर आप कम बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी और स्मूथ डिस्प्ले का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो, तो Realme P4 Lite 5G आपके लिए एक शानदार विकल्प है। कंपनी ने इसे आज ही भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की धमाकेदार बैटरी और 144Hz का जबरदस्त रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है। चलिए Realme P4 Lite 5G Price और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Realme P4 Lite 5G Price

Realme P4 Lite 5G एक बहुत ही किफायती और साथ ही पावरफुल 5G स्मार्टफोन है। यदि इस स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो इस स्मार्टफोन के 4GB+64GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹12,999 है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट (6GB+128GB) की कीमत ₹15,999 रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत, कंपनी ₹1,000 की छूट और ₹500 का बैंक ऑफर भी दे रही है। इसकी सेल 25 मार्च से Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। यदि आप कम दाम में एक लंबी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह डील बेस्ट है।
Realme P4 Lite 5G Display
Realme के इस नए स्मार्टफोन का डिस्प्ले काफी ब्राइट है। इसमें 6.8″ का फुल-HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस बजट में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलना गेमिंग के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है। साथ ही ब्राइटनेस 900 निट्स है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। यह स्मार्टफोन Mosaic Green और Mosaic Blue जैसे कलर में उपलब्ध है।
Realme P4 Lite 5G Specifications

काफी पावरफुल परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 का प्रोसेसर और साथ ही 14GB तक की डायनेमिक RAM का सपोर्ट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। इसी के साथ इस स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए इस स्मार्टफोन में खास VC कूलिंग सिस्टम भी लगा है। सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है, जो पूरे दिन से भी ज्यादा का बैकअप देती है। इसमें बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे गेमिंग करते समय स्मार्टफोन चार्ज करने पर भी गर्म नहीं होता है।
Realme P4 Lite 5G Camera
Realme के इस P4 Lite 5G स्मार्टफोन पर फोटोग्राफी के लिए इसके पीछे 13MP का OIS कैमरा सेटअप दिया गया है, जो साफ फोटो और वीडियो लेने में काफी मदद करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है और कंपनी ने 4 साल तक का लैग-फ्री एक्सपीरियंस का वादा किया है। तो यदि आप एक किफायती और साथ ही टिकाऊ 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Realme P4 Lite 5G एक बेस्ट विकल्प है।
Also Read This Post –






