सेल शुरू! Lava Bold 2 5G: ₹12,999 में 50MP कैमरा

By Soura

Published on:

Lava Bold 2 5G

Lava Bold 2 5G Sale: क्या आप कम बजट में एक स्टाइलिश और फास्ट 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर आपको ₹13 हजार के बजट में प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहिए, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। Lava का नया 5G स्मार्टफोन “Lava Bold 2 5G” आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस पावरफुल स्मार्टफोन पर 120Hz का AMOLED डिस्प्ले और 50MP का कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। तो चलिए Lava Bold 2 5G Price और इसके सभी ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

Lava Bold 2 5G Price 

Lava Bold 2 5G

Lava Bold 2 5G एक बहुत ही स्लिम और बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है। यदि इस पावरफुल स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो इसके 6GB RAM और साथ ही 128GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्च प्राइस ₹13,999 है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत यह आपको सिर्फ ₹12,999 में मिल रहा है। यह स्मार्टफोन आज से ही Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस स्मार्टफोन के साथ फ्री होम सर्विस भी दे रही है। यदि आप बजट में एक भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए बेस्ट है।

Lava Bold 2 5G Display

Lava के इस नए पावरफुल स्मार्टफोन का डिजाइन काफी प्रीमियम है, इसकी मोटाई सिर्फ 7.55mm है जिससे यह हल्का महसूस होता है। इसमें 6.67″ का HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 120Hz का डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इसे इस सेगमेंट में सबसे अलग बनाता है। यह फोन Feather White, Midnight Black कलर में उपलब्ध है।

Lava Bold 2 5G Specifications

Lava Bold 2 5G

परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है। इसमें 6GB फिजिकल RAM है जिसे वर्चुअल RAM के जरिए 12GB तक बढ़ा सकते हैं। बैटरी की बात करें, तो 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये फोन Android 15 पर आधारित क्लीन सॉफ्टवेयर पर काम करता है, जिसमें फालतू ऐप्स नहीं हैं।

Lava Bold 2 5G Camera

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के पीछे 50MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें Sony सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसमें IP64 रेटिंग भी है, जिससे स्मार्टफोन धूल और पानी के छींटों से सेफ रहता है। यदि आप कम पैसे में एक अच्छा 5G अनुभव चाहते हैं, तो आज ही इसे सेल में लेने का प्लान कर सकते हैं। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post