70 Kmpl माइलेज के साथ Honda Livo है बेस्ट, जानें कीमत

By Soura

Published on:

Honda Livo

Honda Livo Price: क्या आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज आने-जाने के लिए कोई ऐसी बाइक लेना चाहते हैं जो बजट में भी हो और माइलेज भी शानदार हो? अगर आप Hero Splendor या Bajaj Platina जैसे विकल्पों को देख रहे हैं, तो Honda Livo को खरीदने का प्लान कर सकते है। Honda ने इसे स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉरमेंस के साथ बाजार में पेश किया है। इसमें 70 Kmpl माइलेज और डिजिटल फीचर्स का कॉम्बो देखने को मिलता है। चलिए Honda Livo बाइक के कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Honda Livo Price

Honda Livo Price

Honda Livo अपनी किफायती कीमत के लिए मिडिल-क्लास ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। यदि इस पावरफुल बाइक के कीमत की बात करें, तो इस बाइक के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹79,555 है। वहीं, अगर आप ज्यादा सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक वेरिएंट चुनते हैं, तो उसकी कीमत ₹82,122 तक जाती है। ऑन-रोड यह बाइक आपको ₹90,000 से ₹95,000 के आसपास पड़ सकती है। यदि आप कम बजट में Honda का भरोसा और स्टाइल चाहते हैं, तो आप इसे खरीदने का प्लान कर सकते हैं।

Honda Livo Engine

Honda Livo Engine

Honda की इस बाइक पर डेली रनिंग के लिए काफी रिफाइंड इंजन Performance देखने को मिलता है। इसमें 109.51cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.67 bhp की पावर और 9.3 Nm का टॉर्क जेनेरेट है। इसका इंजन काफी स्मूथ है और शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए एकदम परफेक्ट है। माइलेज की बात करें, तो ARAI के अनुसार यह 70 kmpl तक का माइलेज देती है।

Honda Livo Features & Safety

स्टाइलिश लुक के साथ इस बाइक में Honda के तरफ से कई काम के फीचर्स भी देखने को मिलता है। इसमें LED DRLs, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच जैसे फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) और डिस्क ब्रेक का विकल्प दिया गया है, जो खराब सड़कों पर भी बेहतर कंट्रोल देता है। इसका हल्का वजन (112 kg) इसे नए राइडर्स और महिलाओं के लिए भी बहुत आसान बनाता है। यदि आप कम बजट में एक भरोसेमंद बाइक चाहते हैं, तो Honda Livo को लेने का प्लान कर सकते हैं।

Also Read This Post –

Soura

Related Post