Huawei Enjoy 90 Series Launch: क्या आप आपके स्मार्टफोन की बैटरी खत्म होने से बार-बार काफी ज्यादा परेशान होते हैं और कोई ऐसा पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो बिना रुके दिनों तक चले? तो आपके लिए खुशखबरी है। Huawei अपनी नई Enjoy 90 सीरीज को बहुत ही जल्द स्मार्टफोन दुनिया में लॉन्च करने वाले है। इस सीरीज में Enjoy 90 Pro Max और Enjoy 90 Plus जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। इन सभी Smartphones की सबसे बड़ी खासियत 8,500mAh की दमदार बैटरी है, जो पावर बैंक के जैसा पावर देता है। चलिए इन नए स्मार्टफोन्स के फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Huawei Enjoy 90 Series Launch Date

Huawei ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Huawei Enjoy 90 Pro Max और Huawei Enjoy 90 Plus स्मार्टफोन को 23 मार्च को चीनी स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों डिवाइस Kirin चिपसेट और साथ ही कंपनी के अपने HarmonyOS पर काम करेंगे। हालांकि अभी भारत में इस सीरीज के लॉन्च को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं है, लेकिन बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन की वजह से ये Smartphone चर्चा में हैं।
Huawei Enjoy 90 Series Display
Huawei के इन दोनों नए स्मार्टफोन का लुक काफी प्रीमियम और मॉडर्न होने वाला है। इसमें 6.84″ का बड़ा सा QHD+ LTPS OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसमें बीच में होल-पंच कटआउट दिया गया है। इस स्मार्टफोन पर हमें बेजल्स भी बहुत ही पतला देखने को मिलेगा, जिससे वीडियो देखने का अनुभव काफी अच्छा हो जाता है। Enjoy 90 Pro Max के बैक पर एक बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल है, जो इसे बिल्कुल फ्लैगशिप जैसा लुक देता है।
Huawei Enjoy 90 Series Specifications

Huawei Enjoy 90 Series स्मार्टफोन के Performance की बात यदि करें, तो इस अपकमिंग स्मार्टफोन में Kirin 8000 या फिर Kirin 8020 का पावरफुल चिपसेट देखने को मिल सकता है, जो मल्टीटास्किंग के लिए काफी अच्छा है। ये पावरफुल स्मार्टफोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत 8,500mAh की बैटरी है, जो इस सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और लंबी बैटरी बैकअप चाहते हैं, तो इन फोन्स के लॉन्च पर नजर रख सकते हैं।
Also Read This Post –






