धांसू लुक के साथ Renault Duster 2026 कल होगी लॉन्च

By Soura

Published on:

Renault Duster 2026

Renault Duster 2026 Launch: क्या आप आपके लिए एक दमदार और रग्ड लुक वाली SUV लेने का प्लान बना रहे हैं? अगर आप पुरानी Duster की स्टाइल के फैन रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। Renault अपनी पॉपुलर SUV Renault Duster 2026 को कल, यानी 17 मार्च को भारत में फिर से लॉन्च करने जा रही है। यह कार नए डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और दमदार इंजन विकल्पों के साथ आ रही है। चलिए Renault Duster 2026 की एक्सपेक्टेड कीमत और साथ ही इसके सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Renault Duster 2026 Price

New Renault Duster

Renault Duster 2026 भारतीय बाजार में एक नई स्टाइलिश और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ फिर से लॉन्च होने वाला है। यदि अनुमानित कीमत की बात करें, तो कंपनी Duster 2026 को ₹9.99 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। यह कार पूरी तरह से नए RGMP प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसे खासतौर पर भारतीय सड़कों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Renault Duster 2026 Design

Renault Duster Engine 

New 2026 Renault Duster का डिजाइन पहले से ज्यादा मॉडर्न और बॉक्सी होने वाला है। इसके फ्रंट ग्रिल पर बड़े अक्षरों में ‘DUSTER’ लिखा हुआ देखने को मिलने वाला है, जो इसे सड़क पर एक धाकड़ लुक देता है। अंदर की तरफ इसमें दो बड़ी 10″ की स्क्रीन दी गई हैं, जो एक प्रीमियम अनुभव देती हैं। साथ ही, इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और डुअल-जोन AC जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे फैमिली के लिए आरामदायक बनाते हैं।

Renault Duster 2026 Engine

New Renault Duster
New Renault Duster

परफॉरमेंस के लिए इस नए अपकमिंग कार में तीन दमदार इंजन ऑप्शन मिलेंगे। शुरुआती मॉडल में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जबकि पावरफुल वेरिएंट में 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 163 PS की पावर देता है। सबसे खास बात इसकी सुरक्षा है, इसमें लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही यह कार मजबूत RGMP प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिससे इसे सेफ्टी के मामले में 5-स्टार रेटिंग मिलने की उम्मीद है।

Also Read This Post –

Soura

Related Post