Vivo T4 Lite 5G हुआ ₹2,000 महंगा! जाने नई कीमत

By Soura

Published on:

Vivo T4 Lite 5G

Vivo T4 Lite 5G Price: क्या आप आपके लिए या फिर किसी को देने के लिए बजट प्राइस सेगमेंट में एक भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं?  और यदि आप Vivo T4 Lite 5G स्मार्टफोन को लेने के बारे में सोच रहे थे, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमतों में ₹2,000 तक की बढ़ोतरी कर दी है। यह स्मार्टफोन अपनी 6000mAh की बड़ी बैटरी और 90Hz डिस्प्ले के लिए जाना जाता है। चलिए Vivo T4 Lite 5G की नई कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Vivo T4 Lite 5G New Price

Vivo T4 Lite 5G

Vivo T4 Lite 5G की कीमतों में बदलाव आज से लागू हो चुका है। अब इसके 4GB RAM और साथ ही 64GB वाले बेस मॉडल के लिए ₹12,999 खर्च करने होंगे, जो पहले ₹10,999 में मिल रहा था। वहीं टॉप 8GB+256GB वेरिएंट अब ₹16,999 में मिल रहा है। यदि आप इस बजट में कोई पावरफुल और साथ ही स्टाइलिश स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो आप Redmi Note 14 SE स्मार्टफोन या फिर Realme 15 Lite जैसे स्मार्टफोन को भी लेने के बारे में सोच सकते है, जो इसी प्राइस रेंज में काफी बेहतर फीचर्स दे सकता हैं।

Vivo T4 Lite 5G Display

Vivo T4 Lite 5G के इस पावरफुल स्मार्टफोन में 6.74″ का बड़ा सा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बड़ी स्क्रीन होने के कारन वीडियो देखना आसान हो जाता है। इसका डिजाइन काफी हैंडी है, जो डेली यूज़ के लिए काफी अच्छा है।

Vivo T4 Lite 5G Specifications

Vivo T4 Lite 5G Specifications

परफॉरमेंस के लिए Vivo के इस T4 Lite 5G स्मार्टफोन पर हमें MediaTek के तरफ से Dimensity 6300 का दमदार प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी के लिए एक अच्छा चिपसेट है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 6000mAh की दमदार बैटरी है, जो भारी इस्तेमाल के बाद भी पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। साथ ही इस स्मार्टफोन 50MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यदि आप सैमसंग या अन्य ब्रांड के बजाय Vivo का भरोसेमंद सॉफ्टवेयर अनुभव चाहते हैं, तो इसे चुन सकते हैं। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post