Vivo T5x 5G Launch: क्या आप अपने लिए एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो पानी में गिरने पर भी खराब न हो और जिसकी बैटरी खत्म होने का नाम ही न ले? तो ऐसे में Vivo T5x 5G के लॉन्च का इंतजार कर सकते है। ये 17 मार्च को लॉन्च होने वाला है। इस फोन में 7200mAh बैटरी और IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग देखने को मिलती है। चलिए Vivo T5x 5G के फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Vivo T5x 5G Price & Launch Date

Vivo T5x 5G कंपनी की नई ‘T5’ सीरीज का पहला मॉडल होने वाला है। तो अब यदि इस स्मार्टफोन के लॉन्च की बात करें, तो यह 17 मार्च को दोपहर 12 बजे भारत में पेश किया जाएगा। इसे Flipkart और रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो रफ-एंड-टफ इस्तेमाल के लिए एक मजबूत और लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।
Vivo T5x 5G Display & Design
Vivo के इस नए स्मार्टफोन में मजबूती और डिस्प्ले का अच्छा बैलेंस है। इसमें 6.8″ का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन पर ‘वेट-हैंड टच’ फीचर भी है, जिससे आप गीले हाथों से भी स्मार्टफोन को आसानी से चला सकते हैं। सुरक्षा की बात करें, तो इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रखती है।
Vivo T5x 5G Specifications & Battery

पावरफुल परफॉरमेंस के लिए Vivo के इस स्मार्टफोन पर MediaTek के तरफ से MediaTek Dimensity 7400 Turboका पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है, जो काफी स्मूथ एक्सपीरियंस देता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है। सबसे बड़ी खासियत इस स्मार्टफोन की 7200mAh की बैटरी है। यह अपने पिछले मॉडल के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड है। तो यदि आप बार-बार चार्ज करने के झंझट से मुक्ति चाहते हैं और एक टिकाऊ स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो 17 मार्च का इंतजार कर सकते हैं।
Also Read This Post –






