Toyota Innova Crysta Price: क्या आप अपनी बड़ी फैमिली के लिए एक दमदार और आरामदायक 7-सीटर MPV Car खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन कंफ्यूज हैं कि लंबी रेंज तय करने के लिए कौन सी गाड़ी आपके लिए सबसे भरोसेमंद रहेगी। तो Toyota के तरफ से आने वाले Innova Crysta को देख सकते है। यह परफॉरमेंस और लग्जरी के लिए जानी जाती है। इसमें 150 PS पावरफुल इंजन और 7 एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं। चलिए Toyota Innova Crysta के कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Toyota Innova Crysta Price

Toyota Innova Crysta एक बहुत ही प्रीमियम और साथ ही काफी लोकप्रिय MPV है। यदि कीमत की बात करें, तो इसके बेस वेरिएंट (GX 7 सीटर) की एक्स-शोरूम कीमत ₹18.85 लाख से शुरू होती है। वहीं इसके टॉप मॉडल (ZX 7 सीटर) के लिए यह ₹25.67 लाख तक जाती है। यदि आप एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो सालों-साल साथ निभाए और रिसेल वैल्यू भी अच्छी हो, तो यह बेहतरीन विकल्प है।
Toyota Innova Crysta Engine
इस MPV में परफॉरमेंस का कोई जवाब नहीं है। इसमें 2.4-लीटर का GD सीरीज डीजल इंजन दिया गया है, जो 150 PS की पावर और साथ ही 343 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। रियर व्हील ड्राइव होने के कारण यह पूरी तरह लोडेड होने पर भी पहाड़ों या फिर हाईवे पर बेहतरीन परफॉरमेंस देती है। माइलेज की बात करें, तो रियल वर्ल्ड में यह 12-15 kmpl तक का माइलेज आसानी से दे देती है।
Toyota Innova Crysta Features

पावरफुल इंजन और 8 सीटर स्पेस के साथ इस पावरफुल कार में Toyota के तरफ से लग्जरी फीचर्स भी देखने को मिलता है। इसमें 8-वे पावर ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, वुड फिनिश डैशबोर्ड और साथ ही सेकंड रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जो किसी भी लॉन्ग ट्रिप को शाही बनाती हैं। सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिया गया है।
Also Read This Post –
-
- 468 KM रेंज! Tata Punch EV Facelift हुई लॉन्च, कीमत ₹6.49 लाख से शुरू
- ₹2000 सस्ता हुआ Samsung का यह 5G फोन, 50MP कैमरा के साथ लूट लो ऑफर
- 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ realme का सस्ता फोन लॉन्च, कीमत सिर्फ ₹7,999
- ₹1.59 लाख में Jawa 42 या Classic 350? युवाओं के लिए कौन सी बाइक है बेस्ट, जानें अंतर






