Infinix Smart 20 Price: क्या आप आपके लिए या फिर किसी को देने के लिए कोई बहुत ही पावरफुल सस्ता और साथ ही स्टाइलिश स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन कम बजट में अच्छे डिस्प्ले और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन नहीं मिल रहा। तो आपको Infinix Smart 20 को देखने का सुझाव दे सकता हू। Infinix ने इसे आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। तो चलिए Infinix Smart 20 Price और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Infinix Smart 20 Price

Infinix Smart 20 एक एंट्री-लेवल बजट स्मार्टफोन है। यदि कीमत की बात करें, तो कंपनी ने अभी इसके प्राइस का कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन फीचर्स को देखते हुए अनुमान है कि यह ₹7,000 से ₹8,000 की रेंज में लॉन्च हो सकता है। यह 4G फोन है और उन लोगों के लिए ये स्मार्टफोन बेहतरीन है जो बेसिक यूज़ के लिए एक अच्छा और साथ ही सुंदर फोन लेना चाहते हैं।
Infinix Smart 20 Display & Design
Infinix के इस स्मार्टफोन का डिजाइन काफी पतला और आकर्षक है। यह सिर्फ 7.7mm स्लिम है और पंच-होल डिस्प्ले के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 6.78″ का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस प्राइस रेंज में इतना स्मूथ डिस्प्ले मिलना बड़ी बात है। साथ ही इसमें Dynamic Bar फीचर भी दिया गया है जो नोटिफिकेशन को स्मार्ट तरीके से दिखाता है।
Infinix Smart 20 Specifications
परफॉरमेंस के लिए इस किफायती एंट्री लेवल बजट स्मार्टफोन में MediaTek के तरफ से MediaTek Helio G81 Ultimate का दमदार प्रोसेसर और साथ ही 4GB RAM (इसे आप वर्चुअल RAM के माध्यम से 8GB तक बढ़ा भी सकते है) दी गई है। सबसे खास बात इसकी 5200mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक साथ निभाती है और 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 8MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। तो यदि आप कम दाम में प्रीमियम फील वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो इसकी कीमत का इंतजार कर सकते हैं। लेकिन पहली ही बता दू की ये स्मार्टफोन गेमिंग के लिए सही नहीं है, लेकिन रोज के इस्तेमाल के लिए सही है।
Also Read This Post –
-
- 468 KM रेंज! Tata Punch EV Facelift हुई लॉन्च, कीमत ₹6.49 लाख से शुरू
- ₹2000 सस्ता हुआ Samsung का यह 5G फोन, 50MP कैमरा के साथ लूट लो ऑफर
- 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ realme का सस्ता फोन लॉन्च, कीमत सिर्फ ₹7,999
- ₹1.59 लाख में Jawa 42 या Classic 350? युवाओं के लिए कौन सी बाइक है बेस्ट, जानें अंतर
- ₹5.65 लाख में लॉन्च हुई देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार, मिलेंगे AI फीचर्स और शानदार माइलेज






