8000mAh बैटरी, 144Hz कर्व्ड स्क्रीन के साथ Tecno का नया फोन आज से सेल पर, जानें ऑफर्स

By Soura

Published on:

Tecno Pova Curve 2 Price: क्या आप अपने लिए एक पतले डिजाइन और बड़ी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं। तो Tecno Pova Curve 2 को खरीदने का विचार कर सकते हैं। यह भारत का पहला फोन है जो Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ आता है। आज यानी 20 फरवरी से इसकी सेल शुरू हो गई है। तो चलिए Tecno Pova Curve 2 Price और ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

Tecno Pova Curve 2 Price

Tecno Pova Curve 2 Price

Tecno Pova Curve 2 एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है। यदि इस फोन के कीमत की बात करें, तो इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। लेकिन पहली सेल में ₹1,500 के डिस्काउंट के साथ इसे ₹26,499 में खरीदा जा सकता है। वहीं, अगर आप नो-कॉस्ट EMI पर इसे लेते हैं, तो ₹3,000 के कैशबैक के साथ यह आपको प्रभावी रूप से ₹24,999 का पड़ेगा।

Tecno Pova Curve 2 Display

Tecno के इस फोन पर स्टाइलिश लुक के साथ काफी शानदार डिस्प्ले भी देखने को मिलता है। इसमें 6.78-इंच का 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

Tecno Pova Curve 2 Specifications

इस स्मार्टफोन पर भारत का पहला MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर देखने को मिलता है, जो परफॉरमेंस के मामले में काफी दमदार है। इसमें डेडिकेटेड G1 चिप और SE1 वाई-फाई चिप भी है जो बेहतर कनेक्टिविटी देती है। यह फोन ELLA AI 2.0 पर काम करता है, जो भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

Tecno Pova Curve 2 Battery

144Hz कर्व्ड स्क्रीन और स्लिम डिजाइन के साथ इस फोन पर Tecno के तरफ से दुनिया की सबसे पतली 8000mAh की बैटरी देखने को मिलती है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.42mm है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह भारी नहीं लगता। इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Tecno Pova Curve 2 Camera

Tecno Pova Curve 2 पर फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इसके बैक पर 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। तो यदि आप बड़ी बैटरी वाला फोन चाहते हैं, तो आज ही इसे सेल में लेने का प्लान कर सकते हैं। 

Also Read This Post – 

Soura

Related Post