PMGKAY Scheme: भारत में गरीबों की मदद के लिए भारतीय सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है। आपको कोरोना का वो मुश्किल समय तो जरूर से याद होगा ही, जब सब कुछ बंद हो गया था, ट्रेनें रुक गई थीं और लोग घरों में रहने को मजबूर थे। उसी बुरे वक्त में कोई गरीब भूखा न सोए इसी चीज को देखते हुए केंद्र सरकार ने “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” शुरू किया था। और अच्छी बात यह है कि यह सरकारी योजना अभी भी चल रही है और सरकार ने इसे साल 2029 तक आगे बढ़ा भी दिया है।
PMGKAY Scheme: इस सरकारी योजना में क्या मिलता है?

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana दुनिया की सबसे बड़ी अन्न योजनाओं में से एक है। इसके तहत, आपके राशन कार्ड में परिवार के जितने सदस्यों के नाम दर्ज हैं, हर एक व्यक्ति को हर महीने 5 किलो गेहूं या फिर चावल बिल्कुल ही मुफ्त में मिलता है। आज देश के 81 करोड़ से भी ज्यादा लोग इस सरकारी योजना का फायदा उठा रहे हैं। यह अनाज आपको सरकारी राशन की दुकानों से मिलता है।
PMGKAY Yojana: फायदा कैसे उठाएं और क्या दस्तावेज चाहिए?
इस सरकारी योजना का लाभ लेना आसान है। यह खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए है।
- राशन कार्ड: PMGKAY Yojana के इस सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास AAY या PHH कैटेगरी का राशन कार्ड भी होना काफी जरुरी है।
- आधार कार्ड: और इस सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक व्यक्ति का राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड लिंक होना भी काफी जरुरी है।
इस सरकारी योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को बस अपना राशन कार्ड लेकर आपने नजदीकी सरकारी राशन की दुकान पर जाना होगा और अपना हिस्सा ले लें। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो आपको तुरंत अपने इलाके के खाद्य और आपूर्ति विभाग से संपर्क करके राशन कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन करना होगा।
जब कोरोना के दौरान यह सरकारी योजना शुरू हुई थी, तब करीब 80 करोड़ लोग इस सरकारी योजना का फायदा ले रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब यह संख्या थोड़ी बढ़कर 81 करोड़ के पार हो गई है। यानी शुरुआत से अब तक करीब 1 करोड़ और जरूरतमंद लोग इस सरकारी योजना से जुड़े हैं।
Also Read:
-
- सिर्फ ₹55,500 में TVS की ये बाइक हैं बेस्ट, मिलेगी 80 kmpl माइलेज
- ADAS फीचर और 28KM माइलेज के साथ New Renault Duster जल्द होगी लॉन्च
- 656 KM की लंबी रेंज के साथ Mahindra की नई इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च, जाने प्राइस
- कॉलेज स्टूडेंट के लिए Hero की ये स्पोर्टी लुक स्कूटर है बेस्ट, मिलेगी 53 kmpl माइलेज
- 160KM रेंज के साथ OLA की छुट्टी कर देगी Revolt की ये इलेक्ट्रिक बाइक, जाने कीमत






