Yamaha FZ Rave Engine: क्या आप कॉलेज या फिर ऑफिस से आने जाने के लिए कोई पावरफुल स्पोर्टी लुक वाला बाइक खरीदने का प्लान कर रहे है। तो आप Yamaha के FZ Rave बाइक को लेने का प्लान कर सकते है, इस बाइक को Yamaha ने हाल ही में XSR 155 बाइक के साथ लॉन्च किया है। हमें इस बाइक पर 150cc इंजन के साथ मस्कुलर स्पोर्टी लुक भी देखने को मिलता है। चलिए Yamaha FZ Rave के कीमत और फीचर्स के बारे में जानते है।
Yamaha FZ Rave की कीमत

Yamaha ने भारत में स्टाइलिश स्पोर्टी लुक के साथ अपने नए 150cc बाइक Yamaha FZ Rave बाइक को लॉन्च कर दिया है। यदि आपका बजट ₹1 लाख 30 हजार से कम है, तो आप इस बाइक को लेने का प्लान कर सकते है। क्यूंकि इस बाइक पर हमें दमदार इंजन और स्टाइलिश स्पोर्टी लुक के साथ कई सारे काम के फीचर्स भी देखने को मिल जाता है। Yamaha FZ Rave Price की बात करें, तो इस बाइक की कीमत भारत में एक्स शोरूम ₹1.17 लाख रखी गई है।
Yamaha FZ Rave की पावरफुल इंजन

Yamaha के इस FZ Rave बाइक में हमें स्टाइलिश Sporty Look तो देखने को मिलता ही है, इसी के साथ इस बाइक में हमें पावरफुल इंजन भी देखने को मिल जाता है। यदि Yamaha FZ Rave Engine की बात करें, तो इस बाइक में 149cc का एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड SOHC इंजन दिया गया है। जो 12.2 BHP पावर और 13.3 Nm तक टॉर्क काफी आसानी से जेनरेट कर सकता है। और अब इस बाइक के माइलेज की यदि बात करें, तो इस बाइक में 50 kmpl की माइलेज देखने को मिलता है।
Yamaha FZ Rave की जबरदस्त फीचर्स

स्टाइलिश मस्कुलर स्पोर्टी लुक और पावरफुल इंजन ही नहीं बल्कि Yamaha के इस नए बाइक पर हमें कई सारे काम के फीचर्स भी देखने को मिलता है। तो यदि Yamaha FZ Rave Features की बात करें, तो 150cc इंजन के साथ LED Headlamp, 13 लीटर का फ्यूल टैंक, LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, सिंगल चैनल ABS आदि जैसे कई सारे काम के फीचर्स देखने को मिल जाता है। यह बाइक दो कलर ऑप्शन Matte Titan और साथ ही Metallic Black कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
Also Read:
-
- सिर्फ ₹64,999 में! N-First इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, मिलेगी 109 KM की रेंज
- सिर्फ ₹1.04 लाख में लॉन्च हुआ Hero Xtreme 125R Dual-channel ABS वेरिएंट
- स्पोर्टी लुक और 150cc इंजन के साथ Yamaha FZ Rave हुई लॉन्च, KTM की देगी टक्कर
- पापा की परियों के लिए New Hero Destini 110 स्कूटर है बेस्ट, मिलेगी 56 kmpl माइलेज






