PM Kisan 21st Installment 2025: किसानों को मिलेगी ₹2000 की अगली किस्त, जानें पूरी डिटेल
PM Kisan Yojana 2025 की 21वीं किस्त अपडेट! नई तारीख, Beneficiary List और DBT Payment Status चेक करें pmkisan.gov.in पर।
पीएम किसान योजना 2025: किसानों के लिए बड़ी राहत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) किसानों के लिए भारत सरकार की बेहद लोकप्रिय योजना है, जिसमें हर पात्र किसान परिवार को सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद मिलती है. यह राशि तीन किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT Payment Status) के जरिए किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. अब तक 20वीं किस्त अगस्त 2025 में ट्रांसफर की जा चुकी है और किसानों को 21वीं किस्त का (PM Kisan 21st Installment Latest News) बेसब्री से इंतजार है
पीएम किसान 21वीं किस्त की नई तारीख और अपडेट
हाल ही में PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी, जिसमें लगभग 9.7 करोड़ किसानों के खाते में ₹20,500 करोड़ का ट्रांसफर हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से इस किस्त का शुभारंभ किया था। अब किसानों की निगाहें PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 21वीं किस्त पर टिकी हैं, जो कि दिवाली से पहले या अक्टूबर में आने की उम्मीद है।

सरकार ने कहा है कि PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 21वीं किस्त को समय से पहले जारी करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां चल रही हैं। साथ ही, इस किस्त के साथ राशि बढ़ाने का भी विकल्प विचाराधीन है, जिससे किसानों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिल सके। यदि यह लागू होता है तो यह किस्त दो भागों में दी जा सकती है।
PM Kisan Beneficiary List और Status Check
अगर किसान PM Kisan Status Check 2025 करना चाहते हैं या अपनी PM Kisan Beneficiary List 2025 देखना चाहते हैं, तो उन्हें ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा. यहां “Know Your Status”, “Beneficiary List”, “2000 Rupees Status”, आदि विकल्पों पर क्लिक करके मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने पर सभी जानकारी सीधे सामने आ जाएगी. इसी पोर्टल पर e-KYC ऑनलाइन पूरा करना बेहद जरूरी है, वरना PM Kisan की किस्त रुकने की संभावना रहती है
किस्त की स्थिति कैसे जांचें?
नए किसान योजना में रजिस्ट्रेशन (PM Kisan Registration Online) के लिए वेबसाइट पर “New Farmer Registration” सेक्शन में आधार कार्ड, जमीन का दस्तावेज़ और बैंक डिटेल देकर ऐप्लिकेशन फॉर्म आसानी से भरा जा सकता है. पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number: 155261, 011-24300606) पर संपर्क करके भी मदद ली जा सकती है.

किसानों के लिए यह स्कीम खेती पर होने वाले खर्च, बीज व खाद खरीदने, और परिवार की जरूरतें पूरा करने में बेहद मददगार है. भारत के करोड़ों किसानों की जिंदगी में आज PM Kisan Samman Nidhi Yojana उम्मीद, भरोसे और आर्थिक सुरक्षा का नया चेहरा बन चुकी है.
इन्हें भी पढ़ें






